छोटे दलों को रिझाने में जुटी BJP-SP, UP में छोटे दलों की संभावनाओं का 'राज' | Raj Ki Baat
ABP News Bureau | 03 Oct 2021 08:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी शह मात का खेल हर सेकेंड, हर मिनट, हर घंटे या कहिए कि 24 घंटे जारी है. क्या बड़ा, क्या छोटा, क्या जनाधार या क्या शख्सियत. सियासत के इस संग्राम में अंतर की सारी रेखाएं मिट चुकी हैं. यहां कोशिश है तो सिर्फ इस बात की कि कैसे भी सत्ता के शीर्ष तक पहुंचा जाए. राजनीति की इसी म्यूजिकल चेयर में छोटे दलों ने संग्राम को दिलचस्प बना दिया है. और छोटे दलों की इस अहमियत को बढ़ाया है उन सियासी परिस्थितियों ने जिनके इर्द गिर्द चुनावी चकल्लस घूमती नजर आ रही है.