कल जीत के बाद आज Mamata Banerjee ने की जनता से ये अपील...साथ में BJP पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 03 May 2021 05:27 PM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रचंड जीत हासिल की है. बंगाल में 292 सीटों पर आठ चरणों में वोट डाले गए. इन 292 सीटों में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की है. 2016 के चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी.