abp न्यूज़ के पास Narendra Giri का 8 पन्ने का सुसाइड नोट, जानिए क्या लिखा है?
ABP News Bureau | 21 Sep 2021 07:31 PM (IST)

abp न्यूज़ के पास महंत नरेंद्र गिरि का आठ पन्ने का सुसाइड नोट है. हर पन्ने के नीचे उन्होंने दस्तखत किया हुआ है. इसमें लिखा है कि इस महीने की 13 तारीख को भी उनके मन में आत्महत्या करना का खयाल आया था. सुसाइड नोट में तारीख है, सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है कि आनंद गिरि से वे कैसे मानसिक तौर पर परेशान रहते थे, उसके बाद आद्या प्रसाद तिवारी का क्या रोल था, संदीप तिवारी का क्या रोल था, उत्तराधिकारी बलबीर पुरी को बनाया जाएगा उसके बारे में जिक्र है.