AAP के विधायकों को 5 करोड़ का ऑफर? Delhi में AAP-BJP का दंगल Nonstop !
ABP News Bureau | 23 Aug 2022 06:29 PM (IST)

4 दिन पहले यानी 19 अगस्त को CBI ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की...और उस दिन के बाद से रोज़ इस छापेमारी का नैरेटिव बदल रहा है...पहले कहा गया कि न्यूयॉर्क टाइम्स में दिल्ली के स्कूलों की तारीफ़ छपी है, इसलिए CBI ने छापेमारी की...फिर बात जाति-बिरादरी की आई...इस छापे को महाराणा प्रताप के वंशज पर छापे से जोड़ा गया...फिर आरोप लगाया गया कि सिसोदिया के सहारे दिल्ली सरकार को गिराने की साज़िश की गई...और आज नया आरोप लगा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर किया गया...