कई राज्यों ने Vaccine के संकट की बात उठाई, क्या है इसके पीछे का राज? | Raj Ki Baat
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 09:01 PM (IST)

देश में कोरोना के दूसरे वेव की रफ्तार अपने पहले स्ट्रेन के हर रिकॉर्ड को तोड़ देने के लिए बेकरार है. संक्रमण का दायरा रोजाना 1 लाख को पार करने लगा है... केंद्र से लेकर राज्य तक सरकारों के हाथ पांव फूल गए हैं और समीक्षाओं का ताबड़तोड़ दौर चल रहा है. लेकिन ये भारत है जनाब. बात समीक्षाओं की हो या सियासत की, बात आपदा की हो या आफत की....नकारात्मक सियासत न हो, ये तो नामुमकिन है.