क्या है PM Modi - CM Mamata के बैठक विवाद का सच ? | Poll Khol
ABP News Bureau | 29 May 2021 11:28 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर शुरू हुए विवाद को लेकर अब ममता बनर्जी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद ही वो दीघा के लिए रवाना हुई थीं. साथ ही ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जीत केंद्र सरकार से हजम नहीं हो रही है.