Delhi Corona : क्या है Mobile Mortuary? क्यों की गई है इसकी व्यवस्था?
ABP News Bureau | 12 Apr 2021 08:44 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर इस तरह से बढ़ रहा है कि मौत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. आलम यह हो गया है कि छोटे प्राइवेट अस्पतालों में जहां पर मोर्चरी की सुविधा नहीं है, या फिर एक डेड बॉडी रखने की व्यवस्था है. वहां पर कोरोना की वजह से मौत का शिकार बने व्यक्ति की बॉडी को रख पाना मुश्किल हो रहा है.