Shrikat Tyagi के साथ जो हो रहा है वो ठीक नहीं हो रहा : Rakesh Tikait
ABP News Bureau | 21 Aug 2022 05:39 PM (IST)

किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर यूपी बार्डर पर छोड़ दिया है. उन्होंने अपने हिरासत में लिए जाने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी. उन्होंने लिखा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती. यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी. मेरा किसानों के लिए संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा. हम ना रुकेंगे, हम ना थकेंगे और ना ही हम झुकेंगे. वह दिल्ली में एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने आये थे.