UN में Imran Khan ने Kashmir पर क्या कहा और भारत ने क्या जवाब दिया? देखिए पूरी रिपोर्ट
ABP News Bureau | 25 Sep 2021 10:23 AM (IST)

अपनी आदत से बाज आए बिना पाकिस्तान ने UNGA की बैठक में एक बार फिर कश्मीर का रोना रोया. बैठक के दौरान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर एक के बाद एक गलत तथ्यों को रखा और भारत सरकार पर झूठे आरोप लगाए. अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी हकीकत को नजरअंदाज करते हुए इमरान खान ने खुद को ही पीड़ित बता दिया. इमरान खान के झूठे आरोपों का जवाब देते हुए भारत ने कहा कि इमरान खान आंतकवाद के पीड़ित होने का ढोंग करते हैं. इमराम खान के भाषण के बाद राइट टु रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के झूठे आरोपों की कलई खोल कर रख दी. भारत की ओर से फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने पक्ष रखा.