आंबेडकर के बहाने आखिर क्या चाहती है BJP ? | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 09:10 PM (IST)

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास किया. लखनऊ के ऐशबाग इलाके में तकरीबन डेढ़ एकड़ में सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा, जिस पर कुल 45 करोड़ का खर्चा आएगा. इसमें 25 फीट ऊंची बाबा साहेब की प्रतिमा भी लगाई जाएगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे. लेकिन, अब इस कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. मायावती में ट्वीट कर बीजेपी पर इस कार्यक्रम की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं तो कांग्रेस भी इसे बीजेपी की दलित वोट बैंक साधने की रणनीति बता रही है.