कब मिलेगी Oxygen? जानें क्या बोले Amit Shah? | Poll Khol
ABP News Bureau | 24 Apr 2021 10:59 PM (IST)

देश में ऑक्सीजन की इतनी कमी है कि ऑक्सीजन के अभाव में सैंकड़ों कोरोना मरीज़ों की जानें चली गई हैं और हज़ारों-लाखों ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. ऐसे में कई राज्य सरकारें अब जाकर ऑक्सीजन उत्पादन को लेकर सक्रिय और सचेत हुई हैं. अब गुजरात को ही ले लीजिए। वहाँ अमित शाह जी ने अपने चुनाव क्षेत्र के तहत आने वाले एक आयुर्वेदिक अस्पताल के अंदर ऑक्सीजन उत्पादन संयत्र का उद्घाटन किया. उद्घाटन के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी मौजूद थे.