लखनऊ में गिरफ्तार आतंकियों का पश्चिमी यूपी कनेक्शन!
ABP News Bureau | 14 Jul 2021 10:15 AM (IST)

लखनऊ से अल-कायदा के आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम (एंटी टेरर यूनिट) इन दोनों गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ करने के लिए लखनऊ गई है. दरअसल, इन दो आतंकियों से पूछताछ करने के बाद खुलासा हुआ है कि इनका हैंडलर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर पर बैठकर भारत में आतंक फैला रहा है. इसका नाम उमर अल मंडी है जोकि उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है.