West Bengal: टीएमसी ने चुनाव आयोग से की जल्द उपचुनाव करवाने की मांग
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 11:07 AM (IST)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा रही है. राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का मानना है कि उपचुनाव में देरी हो रही है. बंगाल में फिलहाल विधानसभा की सात सीटे खाली हैं. इनमें से भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के चुनाव लड़ने की संभावना है.