West Bengal: उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग से मिलेगा TMC प्रतिनिधिमंडल
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 09:16 AM (IST)

बंगाल में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा रही है. राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का मानना है कि उपचुनाव में देरी हो रही है. बंगाल में फ़िलहाल विधानसभा की सात खाली सीटे हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. लिहाज़ा, संविधान के मुताबिक़ उन्हें मुख्यमंत्री बनने के छह महीनों के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना पड़ेगा. ऐसे में बंगाल विधानसभा का उपचुनाव होना ज़रूरी है क्योंकि राज्य में विधान परिषद नहीं है. फ़िलहाल राज्य में सात ऐसी सीटें हैं जो रिक्त हैं और उपचुनाव होना है. ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उम्मीद है.