West Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है...सवाल ये कि कौन कर रहा साजिश?
ABP News Bureau | 29 Jul 2022 02:44 PM (IST)

बंगाल के शिक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड कहे जा रहे पार्थ चटर्जी ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. घोटाले की वजह से ममता सरकार में मंत्री पद गंवाने वाले पार्थ चटर्जी ने कहा कि मैं साजिश का शिकार हूं और मुझे फंसाया गया है. इसी बीच शिक्षा घोटाले में गिरफ्तार अर्पिता बनर्जी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है...अस्पताल के लिए जाते समय अर्पिता दहाड़े मार मार कर रोती हुई कैमरे में कैद हुई है. अस्पताल के अंदर जाते समय अर्पिता बेहोश हो गईं..