West Bengal By-polls: 30 सितंबर को होंगे उपचुनाव
ABP News Bureau | 04 Sep 2021 01:39 PM (IST)

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा में विधानसभा के उपचुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है. बंगाल और ओडिशा में 30 सितंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे. जबकि नतीजे 3 अक्टूबर को घोषित होंगे. बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चुनाव आयोग से लगातार चुनाव कराने की मांग कर रही थी.