पश्चिम बंगाल विधानसभा ने CAA के खिलाफ प्रस्ताव किया पारित
ABP News Bureau | 27 Jan 2020 05:15 PM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर दिया है. बंगाल से पहले केरल, पंजाब और राजस्थान की विधानसभा भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चुकी है. बता दें कि इन दिनों देश के अलग अलग हिस्सों में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है.