Indore Police की Website हुई हैक, आतंकी अलर्ट के बीच 'Cyber Attack'
ABP News Bureau | 13 Jul 2021 04:44 PM (IST)

हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट में सेंध लगाते हुए मंगलवार को इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात के साथ ‘फ्री कश्मीर’ और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए. अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के "कॉन्टेक्ट अस" (हमसे संपर्क करें) खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया. इस पेज पर सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नम्बरों का ब्योरा होता है.