Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ा गर्मी का कहर, Delhi-NCR में तापमान 45 डिग्री पार
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 08:19 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज सख्त बना हुआ है. लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई भी आसार दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज भी दिल्ली में लू चल सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून दिल्ली पहुंचने में कम से कम एक हफ्ते और लगेंगे. बता दें कि हाल के दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में सीजन का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है.