Weather Update: दिल्ली में आज बारिश का अनुमान
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 08:54 AM (IST)

मानसून के राजस्थान, गुजरात के शेष हिस्से, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचने के लिए वायुमंडल संबंधी स्थितियां अब भी अनुकूल नहीं हैं. यह जानकारी बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है. राजधानी दिल्ली में मानसून के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन आज बारिश का अनुमान है.