Weather Update: मुंबई में शुरू हुई जोरदार बारिश, पानी भरने से अंधेरी सब-वे बंद
ABP News Bureau | 11 Jun 2021 08:08 AM (IST)

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों को बड़ी राहत मिली है. राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में कल रात तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद पारा नीचे आया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है.