Weather Update: बारिश की वजह से चार धाम की यात्रा पर रोक, आज उत्तराखंड के सभी स्कूलों में भी छुट्टी
ABP News Bureau | 18 Oct 2021 09:02 AM (IST)

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के बाद आज उत्तराखंड में सभी स्कूलों की छुट्टी है. साथ ही चार धाम की यात्रा पर गए यात्रियों को भी सुरक्षित जगहों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. चार धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है. प्रशासन ने नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है.. उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है.