Weather Update: दिल्ली में रविवार से गुरुवार तक रहेगी तेज धूप
ABP News Bureau | 03 Jul 2021 08:18 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से पिछले तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली. मौसम विभाग ने शाम को आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया था. शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि शहर में सात जुलाई तक मानसून आने की कोई संभावना नहीं है. दिल्ली में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ. तेज गति से हवाएं चलने लगी और कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई.