Weather Today: दिल्ली को कोहरे की चादर ने जकड़ा, विजिबिलिटी हुई बेहद कम
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Jan 2024 10:19 AM (IST)

देश के उत्तरी राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।