'लोगों की सुरक्षा करते हुए हम खुद असुरक्षित महसूस करते हैं'- आपबीती बताते हुए रो पड़ा पुलिसकर्मी
ABP News Bureau | 05 Nov 2019 05:51 PM (IST)

पुलिस के ख़िलाफ़ लोगों का ग़ुस्सा आपने ख़ूब देखा होगा...लेकिन पुलिस का जैसा ग़ुस्सा आज दिल्ली में दिख रहा है, वो शायद ही किसी ने देखा होगा...तीस हज़ारी कोर्ट से शुरू हुए झगड़े के बाद जिस तरह साकेत कोर्ट में वकीलों ने पुलिस को पीटा, उसके ख़िलाफ़ पुलिस का ग़ुस्सा आसमान पर है...नाराज़ पुलिसवालों को अपने अधिकार के लिए आज सड़कों पर उतरना पड़ा.