Afghanistan Crisis पर हम मोदी सरकार के साथ, किसी तरह की आलोचना नहीं होनी चाहिए- Adhir Ranjan
ABP News Bureau | 26 Aug 2021 12:02 PM (IST)

अफगानिस्तान को लेकर सभी दलों की बैठक हो रही है. विदेश मंत्री एस जयशंकर, टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय, सौगत रॉय समेत विपक्ष के कई नेता संसद भवन पहुंचे हैं. इस बैठक में सरकार विपक्ष के सभी सवालों के जवाब देगी. रेस्क्यू ऑपरेशन से लेकर अफगानिस्तान में भारत के निवेश तक तमाम मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होगी. कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा है कि हम सर्वदलीय बैठक का स्वागत करते हैं.