WB Elections: TMC के पूर्व विधायक गौरीशंकर दत्ता की कोरोना से मौत
ABP News Bureau | 29 Apr 2021 08:23 AM (IST)

आज पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. बंगाल में चुनाव तो आज खत्म हो जाएगा लेकिन कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है.
इस समय बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आ रही है.. बंगाल के नदिया जिले की तेहट्टा सीट से टीएमसी के पूर्व विधायक गौरीशंकर दत्ता की मौत कोरोना की वजह से हो गई है. सत्तर साल के गौरीशंकर दत्ता टिकट नहीं मिलने पर मार्च में बीजेपी में शामिल हो गए थे. उम्मीदवारों और पूर्व विधायक की बात करें तो बंगाल में कोरोना से ये पांचवीं मौत है.