Lockdown 4: Yogi सरकार ने जारी की Guideline,जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?
ABP News Bureau | 19 May 2020 09:43 AM (IST)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लॉकडाउन 4 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. गाइडलाइंस में सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधियों को मंजूरी दी गई है. हालांकि कंटेनमेंट जोन में अभी औद्योगिक गतिविधियां बंद रहेंगी. प्रत्येक दिन अलग अलग बाजार खुलेंगे. सब्जी मंडी (थोक) सुबह 4 बजे से 7 बजे तक खुलेंगे. सब्जी मंडी (रिटेल) दुकानें सुबह 6 बजे से 9 बजे तक खुलेंगे. सब्जी की दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुल पाएंगी.