Tis Hazari Court Case Full Coverage: देखिए 'पुलिस बनाम वकील' की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
ABP News Bureau | 05 Nov 2019 07:49 PM (IST)

आज देश पुलिस का वो गुस्सा देख रहा है जो पहले कभी नहीं देखा था. वर्दी जिसे पहनने के बाद कंधों पर कानून व्यवस्था को चलाने का जिम्मा होता है.. वर्दी जो इस बात आश्वासन देती है कि उसकी मौजूदगी में देश का आम नागरिक सुरक्षित है. लेकिन वो ही वर्दी आज सड़क पर अपने लिए न्याय मांग रही है. दिल्ली पुलिस के सैकड़ों पुलिसकर्मी हाथों में तख्तियां उठाएं पूछ रहे हैं कि हम तो लोगों की सुरक्षा करते हैं हमारी सुरक्षा कौन करेगा...पुलिस कह रही है कि हम भी इंसान हैं हमें भी दर्द होता है.