Operation Samudra Setu:मालदीव में फंसे कई भारतीय नागरिकों को लेकर आएगा आईएनएस जलश्व
ABP News Bureau | 08 May 2020 08:24 AM (IST)

मालदीव में फंसे कई भारतीय नागरिकों को लाने के लिए भारतीय नौसेना का भारी भरकम पोत आईएनएस जलश्व माले पहुंच गया है. यह पोत 8 मई को करीब 750 भारतीय नागरिकों को लेकर कोच्चि के लिए रवाना होगा. मगर नौसैनिक पोत के रास्ते वतन वापसी के लिए भारतीय नागरिकों को 40 डॉलर यानी करीब 3032 रुपये की फीस चुकानी होगी.