सरकार NRC भूली, राज ठाकरे करेंगे घुसपैठियों की पहचान ?
ABP News Bureau | 09 Feb 2020 07:24 PM (IST)

नागरिकता कानून से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर से घुसपैठियों को भगाने के लिए NRC लाने की बात कही थी लेकिन CAA पर ही इतना हंगामा हुआ कि सरकार ने फिलहाल NRC के विचार को त्याग दिया है लेकिन राज ठाकरे ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए घुसपैठियों का ये मुद्दा उठा लिया है. मुंबई में राज ठाकरे की एक रैली हो रही है. मोर्चा निकल रहा है और मुद्दा है पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने का. घुसपैठिये देशभर की समस्या हैं. ये बात सही है लेकिन सवाल ये है कि घुसपैठियों की पहचान होगी कैसे?