Maharashtra में सीएम पर सस्पेंस खत्म, आगे क्या होगा ? देखिए पूरी खबर
ABP News Bureau | 22 Nov 2019 11:03 PM (IST)

उद्धव ठाकरे ही महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने ABP न्यूज के सहयोगी चैनल ABP माझा को फोन पर बताया कि उद्धव ठाकरे ही सीएम होंगे. उससे पहले तक जबरदस्त कन्फ्यूजन था कि सरकार तो बनेगी लेकिन सीएम कौन बनेगा. आज शिवसेना, कांग्रेस और NCP की बैठक हुई बैठक के बाद शरद बाहर आये उन्होंने कहा कि लीडरशिप उद्धव ठाकरे के पास रहेगी लेकिन उनके कहने के बाद भी सीएम कौन होगा, इसे लेकर बहुत कन्फ्यूजन बना था. क्योंकि साफ-साफ कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था. आखिरकार संजय राउत ने इस कन्फ्यूजन को दूर किया और बताया कि उद्धव ठाकरे मान गये हैं.