क्या जानबूझकर ED की जांच से कतरा रहें थे Sanjay Raut ?
ABP News Bureau | 31 Jul 2022 07:54 PM (IST)

अप्रैल में ईडी ने इस जांच के तहत संजय राउत (Sanjay Raut) की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था. कुर्क की गई संपत्तियां संजय राउत (Sanjay Raut) के सहयोगी और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण एम राउत के पास पालघर, सफले (पालघर में शहर) और पड़घा (ठाणे जिले में) के पास जमीन के रूप में हैं.