बिहार के कानून मंत्री के खिलाफ वारंट, NITISH KUMAR को भनक तक नहीं ? । Kartikey Singh
ABP News Bureau | 17 Aug 2022 06:39 PM (IST)

यह पूरा मामला 2014 का है. राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग हुई थी. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था. इस मामले कुल 16 आरोपियों में कानून मंत्री बने कार्तिकेय सिंह का भी नाम है. उनके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है. 16 अगस्त उन्हें कोर्ट पहुंचना था लेकिन वो नहीं गए. कार्तिकेय सिंह राजभवन पहुंच गए. यहां उन्होंने शपथ ली. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ये कोर्ट के नियम का उल्लंघन नहीं है?