Aryan Khan की रिहाई के बाद Mannat पर जोरदार स्वागत, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुईं
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 08:27 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) से रिहा हो गए हैं. शाहरुख खान अपने काफिले के साथ आर्यन खान को लेने खुद आर्थर रोड जेल पहुंचे थे.