War Day update : तुर्की में हुई बातचीत में यूक्रेन ने समझौते के लिए की सीजफायर की मांग
ABP News Bureau | 29 Mar 2022 06:26 PM (IST)

इस्तांबुल में रूसी-यूक्रेन वार्ता समाप्त हो गई है. तुर्की मीडिया के दोनों पक्षों के बीच करीब 3 घंटे तक यह वार्ता चली है. रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ शांति वार्ता के बाद यूक्रेनी वार्ताकार मायखाइलो पोडोलीक का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कीव तुर्की सहित 8 देशों को गारंटर के रूप में देखना चाहता है.