बिहार में वार-पलटवार जारी है | Bihar Political Update | ABPLIVE
ABP News Bureau | 12 Aug 2022 10:54 AM (IST)
बिहार की राजनीति इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. महागठबंधन की सरकार के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा, " किसी के नाम का खुलासा नहीं करना चाहता. लेकिन उनके (नीतीश कुमार) नजदीक रहने वाले 2 वरिष्ठ नेताओं ने बिहार BJP के 2 वरिष्ठ नेताओं से बात की और कहा कोई रास्ता निकालिए अगर वे उप राष्ट्रपति बन जाते हैं तो अच्छा रहेगा." बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के उपराष्ट्रपति बनने के सवाल पर कहा था, "एक आदमी (सुशील मोदी) ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था. क्या मजाक है! यह फर्जी है. मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी, क्या वे भूल गए कि हमने उन्हें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों में कितना समर्थन दिया ?"