इजरायल-फिलिस्तीन के बीच जंग के हालात, हवाई हमले में 48 लोगों की गई जान
ABP News Bureau | 13 May 2021 10:14 AM (IST)

इजराइली ने मंगलवार को हवाई हमले में गाजा शहर स्थित दो गगनचुंबी इमारत को निशाना बनाया. वहीं हमास और अन्य सशस्त्र समूहों ने दक्षिणी इजराइल पर सैकड़ों रॉकेट दागे. दोनों तरफ से हुए इन हमलों में बच्चों समेत दर्जनों लोगों की जान चली गई. इजराइल में काम करने वाली केरल की एक महिला की कथित रूप से इस फिलिस्तीनी रॉकेट हमले में मौत हो गई. जबकि 152 अन्य घायल हुए. यरूशलम में हफ्तों के तनाव के बाद यह झड़प हुई.