ऑस्ट्रेलिया में समुद्र के नीचे फटा ज्वालामुखी , न्यूजीलैंड-अमेरिका और जापान तक पहुंची सुनामी लहरें
ABP Live | 17 Jan 2022 08:17 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के करीब प्रशांत महासागर में मौजूद देश टोंगा में आज फिर से भयानक ज्वालमुखी विस्फोट हुआ है। ये ज्वालामुखी समुद्र के अंदर है। कल भी ऐसा ही जबरदस्त विस्फोट हुआ था जो सेटेलाइट की तस्वीरों में कैद हुआ था।
कल हुए विस्फोट के बाद सुनामी की लहरें उठी थीं जिससे कई देशों में नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड, अमेरिका और जापान तक सुनामी की लहरें पहुंची थीं। हालांकि इन लहरों ने ऐसी तांडव नहीं मचाया जैसी आशंका थी। आज हुए विस्फोट के बाद फिर से प्रशांत महासागर के देश नजर बनाए हुए हैं