Viral Video: Himachal में अबतक का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड, सैकड़ों लोगों के फंसने की आशंका
ABP News Bureau | 30 Jul 2021 05:17 PM (IST)

पहाड़ों पर हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. हिमाचल के सिरमौर में गिरिपार के काली ढांग में आज सुबह देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में पहाड़ी सड़क मलबे में बदल गयी. वहां मौजूद चश्मदीदों ने अपने कैमरे में इस भयानक मंजर को कैद कर लिया. गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय किसी भी तरह की आवाजाही इस सड़क पर नहीं थी. इस घटना के बाद 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया. हाइवे पर यातायात ठप हो गया है. बारिश के इस मौसम में लगातार पहाड़ टूट रहे हैं.