कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर घर से रामलीला मैदान ले जाया जा रहा है, उमड़ी लाखों की भीड़
ABP News Bureau | 15 Nov 2021 05:25 PM (IST)

कर्नल विप्लब और उनके परिवार का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुँचा तो पैर रखने की जगह नहीं थी. घर में क़रीब 30 मिनट में पार्थिव शरीर को रखने के बाद उन्हें रायगढ़ के रामलीला मैदान में लाया गया. जहां उनके और परिवार के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया. इस मैदान में कहीं भी जगह नहीं बची थी. हर कोई एक बार अपने नायक कर्नल विप्लब के अंतिम दर्शन करना चाहता था. देखिए घर से लेकर रामलीला मैदान तक किस तरह बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.