Tripura में BJP-Left के छात्र संगठनों में हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई
ABP News Bureau | 09 Sep 2021 10:15 AM (IST)

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में बीजेपी और लेफ्ट के छात्र संगठन के बीच हिंसक झड़प हुई है. त्रिपुरा के गोमती जिले में बीजेपी और लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन DYFI के बीच ये हिंसक झड़प हुई है.. आरोपों के मुताबिक, सीपीएम की छात्र इकाई एक रैली निकाल रही थी जिस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई.. झड़प में एक बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है जबकि लेफ्ट के भी दो तीन कार्यकर्ता घायल हैं.. तोड़फोड़ और आगजनी की गई है.. दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.