West Bengal Election 5th Phase Voting: उत्तर-24 परगना में तीन जगहों से हिंसा की खबर
ABP News Bureau | 17 Apr 2021 09:19 AM (IST)

बंगाल में आज चुनाव है और हिंसा की खबरों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. उत्तर-24 परगना में तीन जगहों से हिंसा की खबर है. नदिया जिले में भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.