Gujarat में रामनवमी जुलूस पर पथराव, साबरकांठा की घटना
ABP News Bureau | 10 Apr 2022 09:28 PM (IST)

आज रामनवमी पर सिर्फ जेएनयू में ही बवाल नहीं हुआ बल्कि देश के अलग अलग हिस्सों से भी बवाल की खबरें आ रही हैं। आज रामनवमी पर शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह हंगामा हुआ है। गुजरात से लेकर बंगाल तक राम नवमी के जुलूस में तनाव की खबरें आ रही है। आपको हम तीन तस्वीरें दिखते हैं...पहली तस्वीर गुजरात के साबरकांठा की हैं जहां जुलूस पर पथराव की घटना के बाद भारी हंगामा हुआ...कई गाडियां फूंक दी गई...एमपी के खरगोन शहर में भी रामनवमी के जुलूस के दौरान उपद्रव के बाद एहतियात कर्फ़्यू लगा दी गी है।