बंगाल में वोटिंग के साथ हिंसा का भी दौर शुरू, BJP कार्यकर्ता पर चाकू से हमला | 5th Phase Voting
ABP News Bureau | 17 Apr 2021 07:38 AM (IST)

कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल में 6 जिलों की 45 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. ये 45 सीटें उत्तर 24 परगना, पूर्ब बर्धमान, नादिया, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जैसे जिलों की हैं. वोटिंग के साथ ही बंगाल में हिंसा का दौर भी शुरू हो गया है. कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला होने की खबर है.