Paris Olympics 2024: Vinesh Phogat ने भारत के लिए एक और मेडल किया पक्का, फाइनल में पहुंची | Breaking
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 06 Aug 2024 11:18 PM (IST)
Vinesh Phogat Wrestling Final: विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती 50 किलोग्राम कैटेगरी में क्यूबा की यूस्नेलिस गुज़मान को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया है. विनेश ने अब कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती 50 किलोग्राम भारवर्ग में क्यूबा की यूस्नेलिस को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ विनेश अब कम से कम सिल्वर मेडल जीतने के योग्य हो गई हैं. विनेश ओलंपिक्स के 128 साल के इतिहास में ओलंपिक फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान होंगी. विनेश के आगे क्यूबा की पहलवान संघर्ष करती दिखी और जवाब में एक भी प्वाइंट स्कोर नहीं कर पाई. अब फाइनल में विनेश 7 अगस्त को यूएसए की पहलवान साराह एन हिल्डेब्रांट से भिड़ेंगी.