'ये जनतंत्र का स्थगन है', Ajay Mishra Teni को लेकर सदन के स्थगन पर BJP सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना
ABP News Bureau | 16 Dec 2021 04:21 PM (IST)
लखीमपुर कांड पर एसआईटी रिपोर्ट आने के बाद पूरा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग हो रही है. रिपोर्ट में एसआईटी ने कहा है कि लखीमपुर घटना सुनियोजित साजिश थी. बता दें कि पूरे मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे अजय मिश्रा मुख्य आरोपी हैं. एसआईटी रिपोर्ट को लेकर एक पत्रकार ने जब अजय मिश्रा टेनी से सवाल किया तो वो बदसलूकी पर उतर आए. इस मामले को लेकर विपक्ष ने सख्त तेवर दिखाते हुए दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है.