नार्थ ईस्ट दिल्ली से 'Vijay Factor', देखिए दिल्ली चुनाव पर सबसे बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 10:04 PM (IST)

दिल्ली के तीन लोकसभा इलाकों में पड़ने वाली विधानसभा सीटों का मूड समझने के बाद विजय फैक्टर की टीम जा रही है दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट लोकसभा इलाके की ओर. भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार मनोज तिवारी दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से सांसद होने के साथ ही दिल्ली में बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं. मनोज तिवारी के इलाके की सियासी हवा का रूख जानने के लिए विजय विद्रोही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के गोकुलपुर इलाके में पहुंचे, ये इलाका मोटरसाइकल के स्पेयर पार्टस का बड़ा बाजार है.