Gyanvapi विवाद: वीडियोग्राफी Survey से क्या बढ़ेगा मंदिर मस्जिद विवाद?
ABP News Bureau | 06 May 2022 06:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी के विरोध में नारेबाजी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नारेबाजी की. यह वीडियोग्राफी और सर्वे अदालत के आदेश पर कराया जा रहा है. वहीं नारेबाजी और हंगामे के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से अपील कर रही है कि वो यहां से हट जाएं.
सर्वेक्षण टीम में पक्ष और विपक्ष के कुल 36 लोग शामिल होंगे. दरअसल, श्रृंगार गौरी का मंदिर जो ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मौजूद है और मस्जिद की दीवार से सटा हुआ है. हिंदू समाज के ज्यादातर लोगों का कहना है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है.