दिल्ली में AAP और BJP के बीच छिड़ा वीडियो वॉर, मनोज तिवारी ने भेजा नोटिस
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 09:12 PM (IST)

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वॉर शुरू हो गया है. अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो में मनोज तिवारी के फिल्मी और एलबम वाले गानों को दिखाया गया है. इससे नाराज मनोज तिवारी ने नोटिस भेज दिया है.